मैं हर सुबह गले में खराश और अकड़न क्यों उठता हूं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:32

Morning Cough causes : सुबह उठते ही क्‍यों होने लगती है खांसी और गले में खराश? डॉक्‍टर ने बताएं हैं ये 4 कारण
कई बार लोगों को सुबह उठते ही एलर्जी (Morning Allergy Symptoms Im Hindi) जैसे लक्षण महसूस होते हैं। आइए जानते हैं ऐसा किन कारणों की वजह से होता है और इन्‍हें रोकने के क्‍या तरीके हैं

सुबह उठते ही क्‍यों दिखते हैं एलर्जी के लक्षण (Morning Allergy Symptoms Im Hindi)
Cough In The Morning: कई बार लोग रात को सोते तो सही हैं लेकिन सुबह उठते ही अचानक से खांसी, छींके आना, गले में दर्द या खराश होने लगती है। ऐसा सिर्फ सुबह के वक्‍त होता है, जैसे-जैसे दिन बढ़ता है तो एलर्जी भी सही हो जाती है। जब ये सोचो कि रात को ऐसा क्‍या खाया तो याद आता है कि सब सामान्‍य था लेकिन फिर ऐसा क्‍यों होता है? दरसअल, इसे मेडिकल भाषा में मेडिकल एलर्जिक रिएक्‍शन कहते हैं। इस स्थिति में सुबह उठते ही खांसी होना, नाक से पानी बहना, नाक में खुजली होना और गले में खराश होने लगती है। हालांकि ऐसा मौसम बदलने के कारण भी हो सकता है और कई बार अन्‍य कारक भी इसके लिए जिम्‍मेदार होते हैं। एलर्जी के लक्षण कभी-कभी एलर्जिक राइनाइटिस या हे फीवर के कारण होते हैं। आइए जानते हैं सुबह उठते ही एलर्जिक रिएक्‍शन के कारण और बचाव के तरीके क्‍या हैं।

कब्ज के लिए “काल” है ये 5 काली चीजें, खाने से सुबह टॉयलेट में निकल जाएगी शरीर की सारी गंदगी
Fermented rice: बासी चावल को फेंकने की बजाय इस तरह से करें सेवन, दूर रहेंगी पेट की ये 5 बीमारियां
कंप्यूटर सा दिमाग चाहिए तो आज से छोड़ दें ये 5 फूड्स! जानें दिमाग को कमजोर बनाने वाले अनहेल्दी फूड्स
30 के बाद इन 4 फूड्स का सेवन चेहरे पर ला सकता है झुर्रियां! ज्यादा सेवन करने पर लोग बुलाएंगे आपको 'बूढ़ा'
कोई आम समस्या नहीं बार-बार पेशाब आना, डायबिटीज से लेकर इन्फेक्शन तक हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत


ड्राई माउथ (Dry Mouth)

जब रात को सोते वक्‍त किसी व्‍यक्ति का मुंह और गला सूखा हो तो सुबह उठकर एजर्ली जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इसके अलावा रात को मुंह खोलकर सोना, ड्राई रूम में सोना और रात को सही तरह से लिक्विउ चीजों का सेवन न करने के कारण भी ड्राई माउथ की समस्‍या हो जाती है। इससे गले के पीछे के टीश्‍यूज में जलन होने और खरोंच लगने जैसा महसूस होता है। ऐसी स्थिति में सुबह उठकर 1 ग्‍लास गुनगुने पानी में शहद डालकर पीना चाहिए। अगर फिर भी आराम नहीं मिलता है तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।
सीओपीडी (COPD)

सुबह उठते ही खांसी, नाक से पानी बहना, नाक में खुजली होना और गले में खराश का एक कारण सीओपीडी भी हो सकता है। इस स्थिति में सांस लेना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर समय पर इस बीमारी का इलाज नहीं हुआ तो इस स्थिति में फेफड़ों में हवा की छोटी थैली को नुकसान पहुंचने लगता है जिससे फेफड़ों के लिए गैस का आदान-प्रदान करना और ऑक्सीजन लेना मुश्किल हो जाता है। सीओपीडी होने पर खांसी, छीकें आना, सांस लेने में तकलीफ और लो एनर्जी जैसे लक्षण दिखते हैं। अगर आप बिना डॉक्‍टर के पास जाए इसका इलाज करना चाहते हैं तो रोज एक्‍सरसाइज करें, स्‍मोकिंग करना बिल्‍कुल छोड़ दें, ऑक्‍सीजन थेरेपी लें और ब्रिदिंग ट्रीटमेंट ले सकते हैं।


हाइपोथायरायडिज्म होने पर (Hyperthyroidism)

हाइपोथायरायडिज्म एक ऐसी स्थिति है जब थायराइड बहुत कम मात्रा में थायराइड हार्मोन का उत्पादन करता है। जिसके चलते व्‍यक्ति की आवाज फटी फटी होने लगती है। कुछ लोगों को बोलते वक्‍त गले में कुछ फंसने जैसा महसूस होता है, जिससे लगातार खांसी हो सकती है। हाइपोथायरायडिज्म होने पर कुछ लोगों को दिनभर खांसी हो सकती है। दवाओं से हाइपोथायरायडिज्म का इलाज किया जा सकता है। हालांकि आवाज में सुधार होने पर कई महीने लग सकते हैं।

एलर्जी के लक्षण को रोकने के लिए क्‍या किया जा सकता है? (What Can Be Done To Prevent Allergy Symptoms)

अपने पालतू जानवर के साथ सोना बंद करें और उन्‍हें अपने बेड में न आने दें, अपने पालतू जानवर को हफ्ते में कम से कम 1 बार नहलाए ताकि उनके द्वारा घर में किसी तरह की एलर्जी न हो, अपने कमरे से कारपेट को हटाएं और इसकी जगह हाथ से बुना हुआ कोई कपड़ा बिछाएं, हफ्ते में एक बार कमरे की अच्‍छी तरह से सफाई करें ताकि डस्‍ट जमा न हो, हफ्ते में एक बार घर के कारपेट को वेक्‍यूम करें और रात को सोने से पहले एक एंटीहिस्टामाइन लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info